- Hindi News
- 21 मोटरसाइकिलों समेत चोर गिरोह के 4 मेंबर गिरफ्तार
21 मोटरसाइकिलों समेत चोर गिरोह के 4 मेंबर गिरफ्तार
आरोपियों से पूछताछ जारी, पेशी आज
अमृतसरकेस्वर्ण मंदिर और दुर्ग्याणा मंदिर के पास से मोटरसाइकिलें चोरी कर पठानकोट अन्य जगहों पर बेचने वाले गिरोह के चार मेंबरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरोह के कब्जे से पुलिस ने 21 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जो सभी अमृतसर से चोरी की थीं। इनकी कीमत 12 लाख बताई गई है।
पठानकोटबेचने रहे थे चोरी की मोटरसाइकिलें
एसएसपीराकेश कौशल ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि रविवार शाम पुलिस के एंटी गुंडा स्टाफ तथा स्पेशल ब्रांच ने मुकीमपुर के पास नाका लगाया था। चेकिंग के दौरान पुलिस ने चार युवकों को चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ काबू किया, इन्हें वे पठानकोट बेचने रहे थे। काबू किए गए युवकों की पहचान कोठे आरियां दीनानगर निवासी मदन लाल उर्फ मद्दी, सिधवां थाना तिब्बड़ गुरदासपुर निवासी सुखदेव सिंह उर्फ सुक्खा, थाना राजा सांसी अमृतसर के गांव पिट्टे वड निवासी सतनाम सिंह सत्ता तथा इंदिरा कालोनी मजीठा रोड अमृतसर निवासी रविंदर सिंह उर्फ लाली के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि ये चारों एक अंतरजिला मोटरसाइकिल चोर गिरोह के सदस्य हैं। तलाशी में सतनाम सिंह लाली के पास से 250 ग्राम नशीला पाउडर भी बरामद हुआ।
Ãआरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि क्या उन्होंने पठानकोट या गुरदासपुर से भी मोटरसाइकिलें चोरी की हैं। इन मोटरसाइकिलों की कीमत 12 लाख रुपए आंकी गई है। चारों आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके बाद रिमांड पर लिया जाएगा।
-राकेशकौशल, एसएसपीपठानकोट।
जाली एफिडेविट बनाकर बेचते थे इन्हें
चोरगिरोह के मेंबर चोरी की गई मोटरसाइकिलों के नंबर बदले बिना उसकी जाली एफिडेविट बनाकर ग्राहकों को सेल करते थे। हैरानी की बात है कि थानों में मोटरसाइकिलें गुम होने की एफआईआर के बावजूद उसे सेल कर सड़कों पर चलाया जाता था। इस बात की भी छानबीन की जा रही है कि वाहन चोर गिरोह के मेंबर किसी ऐसे गिरोह से तो नहीं जुड़े थे जो चोरी की मोटरसाइकिलें खरीदने और बेचने का काम करता रहा हो। एसएसपी ने कहा कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
Ãएसएसपी नेबताया कि केस की छानबीन की जिम्मेदारी डीएसपी सिटी मनोज कुमार तथा जगजीत सिंह बावा को दी गई। जिन्होंने पुलिस टीम के साथ अमृतसर जाकर गिरोह के अड्डे से 17 और मोटरसाइकिलें बरामद कीं, जो सभी स्वर्ण मंदिर, दुर्ग्याणा मंदिर तथा शह