पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीर बाबा की दरगाह पर सभ्याचारक मेला

पीर बाबा की दरगाह पर सभ्याचारक मेला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधायक अरुणा चौधरी को सम्मानित करते मेला प्रबंधक। -भास्कर

भास्कर न्यूज | दीनानगर

गांवउदीपुरमें स्थित पीर बाबा मल्लेशाह की दरगाह पर वार्षिक दो दिवसीय सभ्याचारक मेला धूमधाम से संपन्न हुआ। पहले दिन बाबा मल्लेशाह कर दरगाह पर झंडा चादर चढ़ाने की रस्म अदा कर मेले का शुभारंभ किया गया। कव्वाल असलम खान और उसके साथियों ने बाबा मल्लेशाह की दरगाह पर कव्वालियां पेश कर सूफियाना रंग से सभी को सराबोर कर दिया।

इस दौरान कबड्डी के मैच भी करवाए गए। मेले के समापन पर क्षेत्र विधायक अरुणा चौधरी बतौर मुख्यातिथि और कांग्रेस नेता अशोक चौधरी विषेश मेहमान के तौर पर शामिल हुए। पंजाब के प्रसिद्ध पंजाबी गायक रंजीब बाबा ने अपने गीतों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। विधायक ने गायक रंजीत बाबा सहित आए मेहमानों को सम्मानित किया।

उन्हाेंने कहा कि सभ्याचारक मेले पंजाब की शान हैं और पंजाबी सभ्याचार को लोगों में जीवंत रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर युग के बावजूद यह मेले लोगाें के आकर्षण केंद्र बनते हैं जो कि लोगों का अपने सभ्याचार के प्रति लगाव का प्रतीक है। उन्हांंेने इस प्रकार के कार्यक्रमों को प्रोत्साहित करने की जरूरत पर जोर दिया। विधायक अरुणा चौधरी को मेला कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया। इस मौके पर दरबारा सिंह घुम्मण, सरपंच सरदार सिंह, ब्लाक कांग्रेस प्रधान मंजीत सिंह मंझ, डीएसपी मनोज कुमार, जिम्मी बराड़, दीपक भल्ला आैर अन्य उपस्थित थे।