- Hindi News
- ‘सारी फैमिली दे कपड़े जांदे ने जिन्ने दी तेरी जीन कुड़ीए’ गीत पर झूमे दर्शक
‘सारी फैमिली दे कपड़े जांदे ने जिन्ने दी तेरी जीन कुड़ीए’ गीत पर झूमे दर्शक
गायक रंजीत बावा को सम्मानित करते मुख्यातिथि डा. दलजीत चौहान, सरपंच दलबीर सिंह एसएचओ रविंदर सिंह।
विजेता पहलवानों को पुरस्कृत करते मेला कमेटी के सदस्य। -भास्कर
गांव मगराला के छिंज मेले में गायक रंजीत बावा अपने गीतों से दर्शकों का मनोरंजन करते हुए। -भास्कर
भास्कर न्यूज | दीनानगर
छिंजमेलाकमेटी गांव पंचायत मगराला की ओर से वार्षिक छिंज मेला सरपंच दलबीर सिंह बिट्टू की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। डा. दलजीत सिंह चौहान ने बतौर मुख्यातिथि मेले का उद्घाटन किया।
डीएसपी तिलक राज, ईओ मनजिंदर सिंह बंदेशा, एसएचओ रविंदर सिंह विशेष तौर पर शामिल हुए।मेले में प्रसिद्ध गायक रंजीत बावा ने अपनी गायकी के सुरों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आवाज और संगीत के जादू में लोगों थिरकने पर मजबूर हो गए। जब उन्होंने पापुलर सांग सारी फैमिली दे कपड़े जांदे ने जिन्ने दी तेरी जीन कुड़ीए को पेश किया तो दर्शक झूम उठे। इसके अलावा अपने अन्य गीतों चंडीगढ़ वाली सहेली रुस्स जाए उहनूं फिल्म दिखानी पैंदी ए, सरकारां ही बिकाउंदीयां चिट्टा तां ही शरेआम बिकदा, आनंदपुर नूं जान वाली संगत, जुगनी से भी दर्शकों का मनोरंजन किया।
मेले में करवाए गए कबड्डी के मुकाबले में बाहिया की टीम ने नवां पिंड हुंडल और वरसोला ने कौंटा को पराजित किया। कुश्तियों के करीब एक सौ मुकाबले करवाए गए। माली की कुश्ती में गुरदासपुर के सागर पहलवान ने बटाला के जोधा पहलवान को चित किया। मेला कमेटी ने विजेताआें को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर गुरमीत सिंह मगराला, नंबरदार प्यारा सिंह, गुरदीप सिंह कोठे जट्टां, भगवान सिंह बाजवा, ध्यान सिंह शाह सिकंदर, नंबरदार बलबीर सिंह, पंच बचन सिंह, प्रेम सिंह मगराला, बलबीर सिंह पंच, रमेश चंद्र भगत, सरपंच राजिंदर सिंह राजू, परमिंदर सिंह नीटू चौहान, अमित बाली, पूर्व पार्षद राकेश कुमार और अन्य उपस्थित थे।