पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैठक में एसोसिएशन की सदस्यता बढ़ाने को लेकर विचार विमर्श

बैठक में एसोसिएशन की सदस्यता बढ़ाने को लेकर विचार-विमर्श

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सदस्यता बढ़ाने अन्य मांंगों को लेकर विचार चर्चा करते एसोसिएशन के प्रधान अन्य सदस्य। -भास्कर

भास्कर न्यूज | दीनानगर

पंजाबस्टेटपेंशनर्स सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जगदीश चंद्र चौंता, फतेह, चंद, देव राज बहरामपुर की संयुक्त अध्यक्षता में हुई।

इसमें एसोसिएशन की सदस्यता बढ़ाने के बारे चर्चा की गई। प्रधान मायाधारी ने कहा कि 2006 से पहले सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियाें के नए पीपीओ नंबर अलाट करने के लिए आवदेन करने से जो पेंशनर्स वंचित रह गए हैं वह इसके लिए जल्द अावेदन करें।

वक्ताआें ने पंजाब प्रीवेंशनल आफ डैमेज टू पब्लिक एंड प्राइवेट प्रापर्टी एक्ट 2014 का विरोध करते हुए इसे वापस लेने की मांग की। इसके अलावा नए वेतन अायोग का गठन करने, पंजाब के मुलाजिमों को सात प्रतिशत डीए देने, सभी भत्तों में वृद्धि करने, मेडिकल भत्ता एक हजार करने, सभी कर्मचारियों को बिना आवेदन किए एलटीसी देने की पंजाब सरकार से मांग की गई। इस मौके पर मोहन सिंह, नानक चंद भोगल, बोध राज, जुगल किशोर, स्वर्ण सिंह, सुरिंदर मोहन, वीर सिंह, जानकी नाथ, दलजीत सिंह, ओम प्रकाश, पुरुषोत्तम सिंह आैर अन्य उपस्थित थे।