पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनएसएस वालंटियर्स ने गुरुद्वारा बारठ साहिब में की सेवा

एनएसएस वालंटियर्स ने गुरुद्वारा बारठ साहिब में की सेवा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वामीस्वतंत्रानंद मेमोरियल काॅलेज के एनएसएस विभाग की ओर से लगाए सात दिवसीय कैंप में वालंटियर्स ने गुरुद्वारा बारठ साहिब में सफाई अभियान और लंगर सेवा में अपना योगदान दिया। प्रोग्राम आफिसर डाॅ. राजन हांडा की अगुवाई में वालंटियर्स ने वहां पर चल रहे निर्माण कार्य में भी अपना सहयोग दिया।

इस दौरान उन्होंंने गुरु नानक देव जी के सुपुत्र बाबा श्रीचंद के तपस्थल के तौर पर जाने जाते गुरुद्वारा साहिब के इतिहास के बारे जानकारी प्राप्त की। गुरुद्वारा साहिब के हैडग्रंथी ने सदाचार बनकर सच्चे मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। स्टूडेंट्स ने गंभीरता के साथ जिज्ञासापूर्ण प्रश्नों का जबाव पाकर लाभ उठाया। प्रिंसिपल डाॅ. आरके तुली ने विद्यार्थियों को अपने कर्तव्य को समर्पित भाव से करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत ही विद्यार्थी मानवीय सेवा को ग्रहण कर अच्छे नागरिक बन सकते हैं। इस मौके पर प्रोफेसर रविंदर सिंह, प्रोफेसर सोनू भी उपस्थित थे।