मेहनत पर रखें भविष्य की नींव: चौधरी
आर्यसीनियर सेकंडरी स्कूल का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह स्कूल प्रबंध समिति और दयानंद मठ के अध्यक्ष स्वामी सदानंद की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। क्षेत्र विधायक अरुणा चौधरी समारोह की मुख्यातिथि और लोकल बाडी विभाग पंजाब के रिटायर्ड अतिरिक्त निदेशक अशोक चौधरी विशेष अतिथि के तौर पर शामिल हुए।
प्रिंसिपल अजमेर सिंह बैंस आए मेहमानों का स्वागत किया और स्कूल की उपलब्धियों भविष्य की योजनाओं के बारे बताया। स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर पंजाबी संस्कृति की छटा बिखेरी। स्किट, ग्रुप डांस, लोकगीत, गिद्दा और भंगड़ा विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। विधायक अरुणा चौधरी ने शिक्षा, खेल और सांस्कृतिक क्षेत्र में उम्दा प्रदर्शन करने वाले मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया। उन्होंने बच्चों को अपनी शिक्षा मेहनत लगन के साथ ग्रहण कर अपने सफल भविष्य की मजबूत नींव रखने के लिए प्रेरित किया। स्कूल की तरफ से मुख्यातिथि अन्य मेहमानों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
मंच संचालन सुरजीत कौर और नीतिका ने किया। इस मौके पर स्कूल के मैनेजर धर्मइंदु गुप्ता, सचिव मनोरंजन ओहरी, दयानंद मठ के सचिव दिनेश शास्त्री, दयानंद फार्मेसी के प्रबंधक बलविंदर शास्त्री, मठ के सलाहकार एडवोकेट दिलबाग सिंह सैनी, एसएसएम कालेज के सचिव भारतेंदु ओहरी, प्रिंसिपल डा. आरके तुली, प्रिं. ज्योति त्रिखा, पूर्व प्रिं. जीआर महाजन, प्रिं. बलबीर सिंह सलारिया, अजीत सिंह डीएस, गोबिंद पब्लिक स्कूल के चेयरमैन महिंदर सिंह संधू, शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद के महासचिव रविंदर सिंह विक्की, लोक सेवा समिति के प्रधान डा. सोनू शर्मा, एनआईआर सभा के जिला प्रधान एनपी सिंह सैनी, नवल महाजन, प्रिं. जसकरण जीत सिंह काहलों, हेम राज सर्राफ, इंटरनेशनल पंजाबी साहित्य सभा के प्रधान ध्यान सिंह शाहसिकंदर, मंगत चंचल, पूर्व पार्षद डा. दीपक निश्चल, सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल कर्मचारी संघ के जिला महासचिव गणेश दत्त शारूत्री, प्रिं. कुलबीर सिंह, राम नाथ शर्मा, विशाल महाजन, डा. सुखविंदर कुमार, डा. विलियम मट्टू, रूप चंद शर्मा, सरपंच राजिंदर सिंह राजू, सरपंच कुलदीप सिंह, रविंदर सिंह सोढी, रमन शर्मा, मनोहर लाल, दिनेश सिंह, अनुज शर्मा, सूरज सिंह, ज्योति, कुलविंदर कौर, हरजीत कौर आदि उपस्थित थे।
मुख्य मेहमान को सम्मानित करते स्वामी सदानंद और अन्य।
स्टूडेंट्स ने बिखेरी पंजाबी सभ्याचार की छटा, मेधावी बच्चे सम्मानित