पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बारिश के बाद सर्द हवा से बड़ी ठंड

बारिश के बाद सर्द हवा से बड़ी ठंड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | दीनानगर/बहरामपुर

मौसमकीपहली बारिश के बाद सर्द हवा सेे एकाएक ठंड ने जोर से दस्तक दे दी है। शनिवार दिन में बादल छाए रहने के बाद रात को करीब दस बजे बारिश शुरू हुई जो सुबह होने पर रुकी। एक रात की बारिश ने सर्दी का अहसास करवा दिया। हालांकि रविवार दिन के समय मौसम खुश्क रहा लेेकिन आसमान में छाए बादल से ठंडक रही।

लोगों ने अलावा जलाकर ठंड से बचाव के उपाय तो किए लेकिन ठंड और रविवार होने के कारण बाजारों में रौनक गायब रही। सड़कें भी दिन भर खाली रहीं। स्कूलों में छुट्‌टी होने के कारण बच्चे घरों में ही दुबके रहे। मौसम विभाग के मुताबिक अभी और एक-दो िदन बादल छाए रहने से ठंड बढ़ने की संभावना है।

काहनूवान | लंबेसमय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों ने बारिश होने पर राहत की सांस ली है। यूरिया खाद की कमी से जूझ रहे किसानों का कहना है कि बारिश ने खाद की कमी को पूरा कर दिया है। किसान जसबीर सिंह बाजवा ने कहा कि फसल पानी की कमी के कारण दम तोड़ रही थी। बारिश से उन्हें काफी राहत मिली है। सरकारी अस्पताल काहनूवान के मेडिकल अफसर डा. अजय कुमार का कहना है कि बारिश होने के कारण लोग गले की बीमारियों और बुखार से पीडि़त हो रहे थे। बारिश के बाद इनसे छुटकारा मिलने की संभावना पैदा हुई है। बारिश के बाद ठंड बढऩे से गर्म कपड़ों की दुकानों पर भी खरीददारों की संख्या बढ़ी है।