- Hindi News
- िशवसेना ठाकरे ने ऑटो यूनियन का गठन कर अवतार सिंह को प्रधान नियुक्त किया
िशवसेना ठाकरे ने ऑटो यूनियन का गठन कर अवतार सिंह को प्रधान नियुक्त किया
शिवसेनाबालठाकरे की बैठक जिला सलाहकार रमन महाजन और उप सलाहकार कमलेश पेठा की अध्यक्षता में बस स्टैंड पर कराई गई। जिला प्रधान राजेश कुमार टिंकू विशेष रूप से पहुंचे। अापसी विचार कर पार्टी की ऑटो यूनियन इकाई का गठन कर 21 सदस्यीय कमेटी बनाई गई। जबकि अवतार सिंह को प्रधान और अश्विनी कुमार को उपप्रधान नियुक्त किया।
इनके अलावा कमल कुमार, संदीप सिंह, जीवन कुमार, बलविंद्र कुमार, सतविंद्र कुमार, ओमकार सिंह, जसवंत सिंह, सुखपाल, कशमीर चंद, बूटी राम, जतिंद्र सिंह, गुरप्रीत सिंह, लखविंद्र सिंह, तरसेम लाल, कशमीर मेहरा, प्रदीप ठाकुर, सरदारी लाल, दलीप हैप्पी, जतिंद्र नाथ को कमेटी सदस्य बनाया गया है। प्रधान बनने पर अवतार सिंह ने पार्टी नेताओं का धन्यवाद किया। प्रधान राजेश कुमार टिंकू ने नवगठित कमेटी को सम्मानित करते हुए कहा कि ऑटो चालकों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उनकी मदद के लिए इस इकाई का गठन किया गया है। इस मौके पर जिला वाइस प्रधान सोनू, ब्लाक प्रधान कमल बिटटू, शहरी प्रधान अजय कुमार, पवन बजरंगी, हैप्पी झंगी, विक्की झंगी, हरीश, हिमांशु, मदन मग्गू, बिंदू, नरिंदर, राजेश मेहरा, पवन भगत, अजय राजा आदि शामिल थे।
जिला प्रधान राजेश कुमार टिंकू नवगठित ऑटो यूनियन के प्रधान अवतार सिंह और अन्य सदस्यों को सिराेपा देकर सम्मानित करते हुए।