पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिवसेना के ब्लाक प्रधान विजय साथियों सहित शेरे हिंद में शामिल

शिवसेना के ब्लाक प्रधान विजय साथियों सहित शेरे हिंद में शामिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवसेनाशेरेहिंदकी बैठक प्रदेश के वरिष्ठ उपप्रधान जतिंदर चौहान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उत्तर भारत के संगठन मंत्री अमरनाथ, सीनियर उपप्रधान युवा मोर्चा मनिंदर सिंह, जिला प्रधान रवि कुमार विशेष रूप से उपस्थित हुए।

इस मौके शिवसेना हिंदोस्तान के ब्लाक दीनानगर प्रधान विजय कुमार शिवसेना हिंदोस्तान से साथियों सहित शिवसेना शेरेहिंद में शामिल हो गए। संगठन मंत्री अमरनाथ ने विजय कुमार का शेरेहिंद में आने के लिए स्वागत किया और उन्हें सिरोपा पहना कर सम्मानित भी किया। उन्हें शेरेहिंद का जिला संगठन मंत्री नियुक्त किया। नवनियुक्त संगठन मंत्री विजय कुमार ने उन्हें विश्वास दिलाया कि वह पार्टी के प्रचार और प्रसार के लिए पूरी लगन से काम करेंगे। इस मौके पर सीनियर उपप्रधान जिला युवामोर्चा विक्रमजीत, जिला प्रधान युवामोर्चा सुरिंदरकांत, शहरी कानूनी सलाहकार जोगिंदर योगी, शहरी प्रधान सैंडी, बाबा हरदियाल आदि मौजूद थे।