भाजपा ने शुरू किया सदस्यता अभियान
दीनानगर | भाजपाके स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ की ओर से जिला संयोजक अश्विनी महाजन की अगुवाई में पार्टी द्वारा शुरू किए गए सदस्यता अभियान के तहत नगर कौंसिल कार्यालय के बाहर काउंटर लगाया गया। इस दौरान सौ सदस्य बनाए गए। अश्विनी महाजन ने कहा कि सभी नए सदस्याें को आॅन लाइन सिस्टम के तहत सदस्यता दी गई। शहर के अन्य स्थानों पर भी इसी प्रकार काउंटर लगाकर नए सदस्य बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी सदस्य बनने के लिए लोगों में विशेष उत्साह है। इस मौके पर नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान युधिष्ठिर महाजन, पूर्व पार्षद भारत, भाजयुमाे के जिला उपप्रधान अंकित महाजन, शहरी मंडल महासचिव चंद्रहास, राकेश महाजन, अश्विनी शर्मा, जिला मैनेजमेंट सैल के प्रधान राकेश महाजन, बुद्धिजीवी सेल के जिला प्रधान गंधर्व सिंह तलौत्रा, राम जीत शर्मा, सुनील कुमार उपस्थित थे।