पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दीनानगर में 9424 पुरुष और 8616 हैं महिला वोटर

दीनानगर में 9424 पुरुष और 8616 हैं महिला वोटर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दीनानगर | नगरकौंसिल की पिछले चुनाव में 13 वार्डों के लिए चुनाव हुआ था। जबकि इस बार दो वार्ड का इजाफा कर 15 वार्ड कर दिए गए हैं। नगर की 15 वार्डों में कुल 18040 वोटर हैं। इनमें 9424 पुरुष और 8616 महिलाएं हैं। वोट प्रतिशत के हिसाब से पुरुष 52.24 प्रतिशत और महिलाएं 47.76 प्रतिशत हैं। वार्ड नंबर 9 में सबसे कम 886 और वार्ड 3 में सर्वाधिक 1554 मतदाता हैं। प्रत्येक वार्ड में कुल वोटर और पुरुषमहिलाओं की संख्या: वार्ड1 के 1251 मतों में 663 पुरुष और 588 महिला वोटर, वार्ड 2 के 1423 में 749 पुरुष और 674 महिलाएं। वार्ड 3 के 1554 में 811 पुरुष और 743 महिलाएं। वार्ड 4 के 1400 में 718 पुरुष और 682 महिलाए। वार्ड 5 के 1207 मतों में 632 पुरुष और 575 महिलाएं। वार्ड 6 के 999 मतों में 530 पुरुष और 469 महिलाएं। इसके साथ हीवार्ड 7 के 1321 मतों में 694 पुरुष और 627 महिलाएं। वार्ड 8 के 1024 मतों में 523 पुरुष और 501 महिलाएं। वार्ड 9 के 886 मतों में 469 पुरुष और 417 महिलाएं। वार्ड 10 के 1129 मतों में 596 पुरुष और 533 महिलाएं। वार्ड 11 के 992 मतों में 507 पुरुष और 485 महिलाएं। वार्ड 12 के 1243 मतों में 657 पुरुष और 586 महिलाएं हैं। वार्ड 13 के 1065 मतों में 550 पुरुष और 515 महिलाएं। वार्ड 14 के 1256 मतों में 655 पुरुष और 601 महिलाएं। वार्ड 15 के 1290 मतों में 670 पुरुष और 620 महिलाओं की संख्या है।

15 वार्डों के लिए 18 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। वार्ड 2,3,4 के लिए दो दो पोलिंग बूथ होंगे। डीजी खान स्कूल गांधी गेट में 3 बूथ हैं।