पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दीपक, कर्णजीत, विवेक बने बैस्ट ग्रुप लीडर

दीपक, कर्णजीत, विवेक बने बैस्ट ग्रुप लीडर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वामीस्वतंत्रानंद मेमोरियल काॅलेज के एनएसएस विभाग की तरफ से प्रिंसिपल डाॅ. आरके तुली की रहनुमाई में सात दिवसीय कैंप का बुधवार को सफलता पूर्वक समापन हुआ। इस मौके पर गांव झंगी सरूप दास के सरपंच रघुवीर सिंह मानी मुख्यातिथि के तौर पर शामिल हुए।

एनएसएस अधिकारी डाॅ. राजन हांडा ने कहा कि कैंप में वालंटियर्स ने गांव झंगी सरूप दास और गाहलड़ी में सफाई और साक्षरता अभियान चलाया। जबकि काॅलेज प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया और वालंटिसर्य में ग्रुप वार्तालाप भी करवाया गया।

प्रिंसिपल तुली ने सात दिनों में एनएसएस वालंटियर स्टूडेंट्स के कार्यों की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की है कि भविष्य में भी वह इसी प्रकार समाज के प्रति अपनी ड्यूटी को निभाएंगे। कृष्ण कुमार ने राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया। दीपक शर्मा, कर्णजीत सिंह, विवेक कुमार को बैस्ट ग्रुप लीडर और चरणजीत सिंह, संदीप कुमार शर्मा, सिद्धार्थ, धीरज सैनी, संदीप कुमार, रोहित शर्मा,नवदीप अत्री को बैस्ट वालंटियर के तौर पर सम्मानित किया गया। अन्य वालंटियर्स को प्रमाण पत्र दिए गए। काॅलेज के सचिव भारतेंदु ओहरी ने स्टूडेंट्स को कैंप की कार्यविधि अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

स्वामी सदानंद ने कहा कि आज का युवा ही राष्ट्र निर्माता है। उन्हें कौमी सेवा योजना के तहत कार्य करते हुए एक सुदृढ़ भारत का निर्माण करने में अपना योगदान देने की जरूरत पर बल दिया। मुख्यातिथि रघुवीर सिंह मानी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर प्रोफेसर रविंदर सिंह, सोनू, रूचिका, प्रवीण, विशाल, प्रोफेसर प्रबोध ग्रोवर आदि उपस्थित थे।

उम्दा प्रदर्शन करने वाले वालंटियर्स को सम्मानित करते मुख्यातिथि और अन्य।