भाविप ने कुष्ठ रोगियों को दवाएं बांटी
गुरदासपुर | भारतविकास परिषद की गुरदासपुर इकाई ने कुष्ठ रोग आश्रम दीनानगर में जाकर रोगियों को दवाएं बांटी। आश्रम के प्रधान कामेश्वर यादव ने बताया कि आश्रम में कुष्ठ रोगियों के करीब 100 परिवार रहते है उनकी रोज डिस्पेंसरी का डाक्टर मरहम पट्टी करता है भाविप के सदस्यों ने आश्रम में मौजूद दूसरे लोगों बच्चों से भी बात चीत की और देखा कि उनकी आगे आने वाली जेनरेशन बिल्कुल स्वस्थ है। इस मौके पर सत्यपाल गुप्ता, प्रेम खोसला, रमेश शर्मा, इंद्रजीत बाजवा, शिव गौतम और आश्रम के रामदास, भिखारी महंती, पारस नाथ और चमन लाल आदि मौजूद थे।