मोहित 269 नंबर लेकर कालेज में अव्वल
दीनानगर | स्वामीस्वतंत्रानंद मेमोरियल कालेज दीनानगर का बीकॉम के चौथे समेस्टर का रिजल्ट शानदार रहा। प्रिंसिपल डा. आरके तुली ने बताया मोहित मदान ने 269 अंक लेकर कालेज में प्रथम, प्रियंका भारद्वाज ने 265 अंक लेकर दूसरा, साहिल महाजन ने 250 अंक लेकर तीसरा, दिग्विजय सिंह ने 249 अंक लेकर चौथा और आदित्य महाजन ने 247 अंक लेकर पांचवां स्थान प्राप्त किया है। प्रिंसिपल ने स्टूडेंट्स को उम्दा रिजल्ट के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।