- Hindi News
- सेमिनार में स्टूडेंट्स को टेक्निकल शिक्षा के प्रति दी जानकारी
सेमिनार में स्टूडेंट्स को टेक्निकल शिक्षा के प्रति दी जानकारी
स्वामीसर्वानंदग्रुप आफ इंस्टीच्यूट्स में भारत सरकार के उपक्रम टीसीआईएल मोहाली की ओर से सेमिनार आयोजित किया गया।
कालेज के डायरेक्टर डा. सुभाष महाजन की अध्यक्षता में लगाए गए इस सेमिनार में बीटेक और एमसीए के विद्यार्थियों को टेक्निकल शिक्षा के प्रति जानकारी दी गई।
वक्ताओं ने कहा कि इस दौरान सेमिनार में दी गई जानकारी के आधार पर विद्यार्थियों का टेस्ट भी लिया गया। इस मौके पर टीपीओ वंदना महाजन, प्रो. दिनेश धवन, प्रो. चरणजीत सिंह भी उपस्थित थे।
स्वामी सर्वानंद ग्रुप आफ इंस्टीच्यूट्स में आयोजित सेमिनार में भाग लेते विद्यार्थी और अन्य।