पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दूध उपभोक्ता जागरूकता मुहिम के तहत कैंप लगाकर सैंपल जांचे

दूध उपभोक्ता जागरूकता मुहिम के तहत कैंप लगाकर सैंपल जांचे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबडेयरीविकास बोर्ड की ओर से चलाई जा रही दूध उपभोक्ता जागरूकता मुहिम के तहत मोबाइल लैब टीम ने स्थानीय बाल माता मंदिर में डिप्टी डायरेक्टर रविंदर सिंह की अगुवाई में कैंप लगाया गया।

सनातन धर्म सभा के प्रधान खेम राज अग्रवाल ने कैंप का उद्घाटन किया। इसमें विशेषज्ञाें ने दूध उपभोक्ताआें को दूध की बनावट, मनुष्य के स्वास्थ्य में इसका महत्व और संभावित मिलावट के बारे जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कैंप में दूध का सैंपल टेस्ट करने के उपरांत प्राप्त नतीजों के आधार पर उपभोक्ता को दूध में मौजूद तत्वों के बारे जानकारी देना इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि एक जागरूक उपभोक्ता ही दूध में मिलावट की संभावनाओं को खत्म कर सकता है। कैंप में 40 उपभोक्ताओं द्वारा लाए गए दूध की जांच की गई। इनमें से 23 उपभोक्ताओं का दूध पूरी गुणवत्ता युक्त पाया गया। जबकि 17 उपभोक्ताओं के दूध में 29 प्रतिशत तक पानी की मिलावट पाई गई। हालांकि एक सुखद पहलू यह रहा कि इनमें से किसी दूध में हानिकारक तत्व नहीं पाए गए।

टीम इंचार्ज बलजिंदर सिंह ने बताया कि कैंप के अलावा विभाग के सभी कार्यालयों में दूध की मुफ्त जांच करवाई जा सकती है। जबकि विशेष कैंप लगाने के लिए विभाग के जिला स्तरीय कार्यालय अथवा हेल्पलाइन नंबर 0172-2700228 और 01874-220163 पर संपर्क किया जा सकता है।

इस मौके पर इंस्पेक्टर राजीव कुमार, हैप्पी अग्रवाल, बलबीर सूरी, राकेश कुमार, इंद्रजीत माना, राजू, राम लुभाया, राजीव डोगरा, पवन कुमार और अन्य उपस्थित थे।

कैंप के दौरान दूधकी जांच करते डेयरी विभाग के विशेषज्ञ।