- Hindi News
- कैकेयी ने श्रीराम को दिलाया 14 वर्ष का वनवास
कैकेयी ने श्रीराम को दिलाया 14 वर्ष का वनवास
दशहराग्राउंडमें सनातन धर्म सभा रामा ड्रामाट्रिक क्लब की ओर से किए जा रहे श्रीराम लीला मंचन के दौरान रानी कैकेयी की ओर से रानी कैकेयी और मंथरा प्रसंग, राजा दशरथ से अपने पुत्र भरत को राजगद्दी सौंपने और श्रीराम को 14 वर्ष का वनवास देने की मांग करने और भगवान राम द्वारा पिता की आज्ञा का पालन बन को जाने के लिए तैयार होना, लक्ष्मण का भी उनके साथ वन जाने की जिद करना और श्रीराम द्वारा माता सीता और लक्ष्मण के साथ वन को जाने के लिए माता कौशल्या और रानी सुमित्रा से इजाजत लेने के प्रसंगांे को दर्शाया गया। पंकज गोयल ने श्रीराम, राजीव डोगरा ने लक्ष्मण, पवन डोगरा ने राजा दशरथ के रोल को बखूबी निभाया।
रामलीला के दौरान वनवास जाने के लिए माता कौशल्या और सुमित्रा से आज्ञा मांगते राम, लक्ष्मण और सीता का प्रस्तुत प्रसंग।
दीनानगर के दशहरा ग्राउंड में रामलीला मंचन के दौरान प्रस्तुत राजा दशरथ और रानी कैकेयी संवाद