पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गलत पहचान पत्र पर मोबाइल सिमें बेचने के आरोप में दो भाई गिरफ्तार

गलत पहचान पत्र पर मोबाइल सिमें बेचने के आरोप में दो भाई गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लापता अमनदीप सिंह का चौथे दिन भी कोई सुराग नहीं

भास्करन्यूज | दीनानगर

अध्यापकऔरपत्रकार के लापता हुए 17 वर्षीय बेटे अमनदीप सिंह का चौथे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। हालांकि दरबार साहिब अमृतसर में जिस सीसीटीवी फुटेज के अमनदीप सिंह के होने संबंधी पुलिस ने दावा किया था उसे परिजनों को दिखाने पर वह किसी ओर की निकली।

उधर, इसी मामले से संबंधित किसी ओर के पहचान पत्रों को इस्तेमाल कर मोबाइल सिमें बेचने के मामले में पुलिस ने दो भाईयों को गिरफ्तार किया है। एसएचओ रविंदर सिंह ने बताया कि दीनानगर के गांधी गेट के अंदर जंडियाल टेलीकॉम की दुकान चलाने वाले दोनों भाईयों गौरव महाजन सौरभ महाजन के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 और इंफरमेशन टेक्नालाजी एक्ट 67 के तहत केस दर्ज गिरफ्तार किया गया है और मामले की जांच डीएसपी कमल सिंह को सौंपी गई है। दोनों भाईयां द्वारा बेची गई सिमों के बारे पुलिस काे सही जानकारी देने पाने के कारण पुलिस दो दिन क्षेत्र के चप्पे चप्पे को छानती रही। बताते चलें कि अमनदीप सिंह के लापता होने के बाद जिस सिम से उसके पर फोन किया और और पिता के मोबाइल पर 50 लाख की फिरौती के लिए मैसेज भेजा गया वह इसी दुकान से जारी हुई थी। पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि दोनों भाईयों ने स्थानीय एक युवक के नाम का प्रूफ लगा कर इस सिम को बेचा था।

पुलिस ने पूछताछ की तो दोनों भाईयों ने सिम खरीदने वाले की पहचान को बता पाने में असर्थता जाहिर की। जबकि पुिलस को झूठ बता दिया कि जिस नंबर से मैसेज आया है उसके साथ ही एक ओर सिम उसने एक ही व्यक्ति को बेची हैं। मैसेज वाला फोन स्विच आफ आने पर पुलिस ने दूसरे नंबर को ट्रेस करना शुरू किया। दो दिन तक पुलिस ने क्षेत्र को दिन रात सील किए रखा और फोन की लोकेशन के अनुसार उसकी तलाश करती रही। आखिर जब लोकेशन के आधार पर फोन के मालिक को पुलिस ने तलाशा तो दोनों भाईयों से उसकी शिनाख्त करवाई।

फोन के मािलक ने भी स्वीकार किया कि उसने उसी से सिम को जाली प्रूफ के आधार पर खरीदा है। उस समय िसम बेचने वाले भाईयों ने पुलिस को बताया कि दोनों सिमाें को अलग अलग दिनों अलग अलग लोगों को बेचा गया था। आखिर दोनों भाईयों की पुलिस को दी गई झूठी जानकारी ने शनिवार दोपहर तक पुलिस को उलझाए रखा और पुलिस ने पूरा ताकत क्षेत्र में झौंक दी। जिससे पुलिस लापता अमनदीप को ढूंढने की कोशिश बुर