लक्की ड्रा में मनदीप को मिली एलसीडी
शांतिदेवी आर्य महिला काॅलेज में प्रिंसिपल निर्मल पांधी की अगुवाई में वार्षिक लक्की ड्रा निकाले गए। हवन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस लक्की ड्रा में 10 ईनाम निकाले गए। पहले ईनाम के रूप में मनदीप कौर को एलसीडी टीवी मिला। दूसरा ईनाम प्रभजोत को फूड प्रोसेसर, तीसरा ईनाम मोनिका को गीज़र, चौथा ईनाम लवप्रीत कौर को इंडक्शन कुकर दिया गया। इसके अलावा बाकी पांच ईनामों में सैंडविच मेकर, राइस कुकर, इलेक्ट्रिक केटल शामिल थे। प्रिंसिपल ने विजेता छात्राओं को ईनाम दिए गए।