- Hindi News
- राष्ट्रीय पेंशन स्कीम अपनाकर भविष्य की चिंताओं से मुक्त हो किसान : डा. लखविंदर
राष्ट्रीय पेंशन स्कीम अपनाकर भविष्य की चिंताओं से मुक्त हो किसान : डा. लखविंदर
किसानऔर खेती सेजुड़े लोगों को बड़ी उम्र में सामाजिक और आर्थिक पक्ष से सुरक्षित होने के लिए राष्ट्रीय पेंशन स्कीम अपनाकर भविष्य की चिंताओं से मुक्त होने की जरूरत है।
यह विचार मुख्य कृषि अधिकारी डा. लखविंदर सिंह हुंदल ने स्थानीय दफ्तर में ब्लाक दीनानगर के किसान मित्रों को पेंशन स्कीम के प्रति जागरूक करने के लिए लगाए कैंप में रखे। इस मौके पर डा. रमेश शर्मा, डा. अमरीक सिंह, डा. प्रभजोत सिंह, ठाकुर रविंदर कुमार, रमेश कुमार, महिंदर सिंह आदि मौजूद थे। डा. हुंदल ने कहा कि पिछले समय में प्रदेश में हुई तरक्की के कारण सामाजिक और आर्थिक स्तर पर तबदीली देखने को मिली है। प्रदेश में व्यक्ति की औसत उम्र 73 साल होने के कारण पिछले 20 साल में बुजुर्गों की संख्या में वृद्धि हुई है। अगले बीस साल में इसमें और वृद्धि होने की संभावना है, जिसका सीधा असर पारिवारिक ढांचे और सामाजिक ताने बाने पर होगा। उन्होंने कहा कि दुनिया के विकसित देशों के लोगों की ओर से कामकाजी उम्र में ही कुछ राशि पेंशन फंड में जमा कराई जाती है ताकि बुढ़ापे के समय इस फंड में से लगातार माहवार पेंशन मिल सके और बुजुर्ग होते समय आर्थिक, सामाजिक सुरक्षा यकीनी बनाई जा सके। ऐसी समस्याओं से बचने के लिए केंद्र सरकार ने नेशनल पेंशन स्कीम को अपनाने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि पंजाब एग्रो इंडस्ट्रीज कार्पोरेशन और पंजाब राज किसान कमिशन की ओर से किसानों और आम लोगों के खाते खोलने के लिए पंजाब यूको बैंक के साथ समझौता किया गया है। डा. अमरीक सिंह ने कहा कि इस स्कीम को कोई भी व्यक्ति यूको बैंक में खाता खोलकर 18-60 साल की उम्र तक इसमें नियमित रकम जारी करा सकता है।
स्कीम के बारे में मित्र किसानों को जानकारी देते डा. लखविंदर सिंह हुंदल।