- Hindi News
- संगरूर जेल में कत्ल की सजा काट रहे कैदी की मौत
संगरूर जेल में कत्ल की सजा काट रहे कैदी की मौत
संगरूरजेल में कत्ल की सजा काट रहे एक कैदी की मौत हो गई है। डिप्टी सुपरिंटेंडेंट जेल शेर सिंह सोढ़ी ने बताया कि दिड़बा निवासी सतगुर सिंह कत्ल केस में 20 साल की सजा काट रहा था। उसके खिलाफ 19 अप्रैल 2012 को मामला दर्ज किया गया था। जिसमें उसे 20 साल की सजा हुई थी। 48 वर्षीय सतगुर सिंह को मंगलवार सुबह बीमार होने पर जेल के अस्पताल में चेकअप करवाया गया। जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया जहां उसकी मौत हो गई। सिविल अस्पताल के एसएमओ डा. बलवंत सिंह ने बताया कि सतगुर सिंह को दोपहर करीब डेढ़ बजे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जिसकी इलाज के दौरान 15 मिनट के बाद मौत हो गई। वह टीबी का मरीज था। मामले की जांच कर रहे एएसआई सत्तनाम सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की देखरेख में सतगुर सिंह का पोस्टमार्टम किया जाएगा।