वर्कर बोले-हर स्तर पर हो रहा है शोषण
मनरेगाकांट्रैक्ट कर्मचारी यूनियन पंजाब के आह्वान पर समूह मनरेगा कर्मचारियों की कलम छोड़ हड़ताल मंगलवार को 20वें दिन में प्रवेश कर गई है। इस अवसर पर समूह कर्मचारी एडीसी डी कार्यालय के सामने धरने पर डटे रहे। इस दौरान जिला प्रधान संजीव कुमार काकड़ा ने बताया कि कर्मचारी पिछले 6 सालों से काफी कम वेतन पर काम कर रहे हैं। कर्मचारियों का हर स्तर पर शोषण किया जा रहा है। सरकार के साथ बार-बार हुई बैठकों में कोई परिणाम नहीं निकला। जिस कारण कर्मचारियों में भारी रोष पाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जिला संगरूर में मुलाजिमों का वेतन पड़ोसी जिलों के मुकाबले बहुत कम है। ग्राम सेवकों को कोई फिक्स मेहनताना नहीं दिया जाता। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार से रेगुलर पे स्केल, सीपीएफ, ईएसआई समेत सीनियरिटी लिस्ट, सर्विस बुक आदि मांगें मनवाने के लिए 22 सितंबर से विकास भवन मोहाली में राज्य स्तरीय धरना शुरू किया जाएगा। यदि फिर भी मांगें मानी गई तो संघर्ष को और तीखा किया जाएगा।
इस मौके पर जिला उप प्रधान जसवीर सिंह जस्सी, ब्लाक प्रधान दर्शन सिंह भवानीगढ़, अमनदीप सिंह संगरूर, सुखविंदर सिंह लहरा, तरसेम कुमार सुनाम, सोमजीत सिंह दिड़बा, मनजीत सिंह शेरपुर, बलजीत सिंह धूरी, बलवीर सिंह मालेरकोटला-1, गुरप्रीत सिंह मालेरकोटला-2, जसवीर सिंह अनदाना, जगतार सिंह एपीओ, अनु बाला एपीओ, विक्की राणा एपीओ, तेजवरिंदर सिंह सीए आदि मौजूद थे।
मंगलवार को लहरागागा में पंजाब सरकार का पुतला फूंकते हुए मजदूर।
संगरूर में मंगलवार को धरने के दौरान नारेबाजी करते हुए मनरेगा कर्मचारी।