फ्रेशर पार्टी में दिखाई प्रतिभा
संगरूर|शिवम कॉलेजऑफ एजुकेशन खोखर कलां में बीएड और एमएड के छात्रों के सेशन की शुरुआत की खुशी में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। प्रोग्राम का उद्घाटन कॉलेज की प्रबंधकीय कमेटी के प्रधान सनमीक सिंह, जनक राज ने ज्योति प्रचंड कर किया। इस मौके पर एसएस मल्ली डीएसपी दिड़बा, पुष्पिंदर सिंह इंस्पेक्टर लहरा, संजीव कुमार हनी, राजेश कुमार भोला, कृपाल सिंह नाथा गौरव शर्मा (गब्बर) एग्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की। प्रिंसीपल डा. तपन कुमार ने मुख्य मेहमानों का स्वागत किया। स्टेज संचालन सोनल, वीरपाल कौर अमनदीप कौर ने किया। मौके पर शिखा रानी, रमनदीप, कमलदीप, सर्बजीत सिंह, नीरू, सर्बजीत कौर, शमनदीप, नीतिका, राजदीप, हरिंदर, सोनू, नवदीप कौर मौजूद थे।
सुनाम (संगरूर)|गदरी शहीदबीबी गुलाब कौर की याद में उनके जद्दी गांव बख्शीवाला में चेतना मंच ने वार्षिक शहीदी समागम का आयोजन किया। जिसमें शहीद बीबी गुलाब कौर, शहीद भगत सिंह शहीद ऊधम सिंह समेत अन्य शहीदों की कुर्बानियों को याद किया गया। मुल्लांपुर से आई लोक कला मंच नाटक टीम ने निर्देशक राकेश चौधरी के निर्देशन में शकोरियोग्राफी मैं फेर आवांगा पेश की गई। समागम में विंदर सिंह, सुरजीत सिंह, हरदेव सिंह, गुरमेल सिंह, तेजा सिंह, गुरविंदर सिंह, सर्बजीत सिंह हाजिर थे।