लसोई कबड्डी कप 18 से 20 तक
दिड़बा | 18से 20 फरवरी को लसोई कबड्डी कप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें दिड़बा के कबड्डी कोच गुरमेल सिंह को विशेष तौर पर सम्मानित किया जाएगा। प्रधान दलवीर सिंह, सरप्रस्त हरवेल सिंह ने बताया कि बढ़िया धावी जाफी को बुलेट मोटरसाइकिल से सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर रणजीत सिंह, जगपाल सिंह और जगतार सिंह मौजूद थे।