100 नौजवान आप में शामिल हुए: गमदूर
सुनाम | आपके संगरूर जोन के सोशल मीडिया कोआर्डिनेटर गमदूर सिंह सुनाम की प्रेरणा से शशि धीमान की अगुवाई में लीला सिंह, साहिल कुमार, जनक कुमार लक्की सहित 100 के करीब नौजवान आप में शामिल हुए हैं। सुनाम, दिड़बा लहरा हलके के सेक्टर कोआर्डिनेटर प्रिंसिपल गुरदेव सिंह ने नौजवानों को पार्टी में शामिल करने की रस्म अदा की। उन्होंने नौजवानों को पार्टी के लिए पूरी लगन मेहनत से काम करने के लिए प्रेरित किया, क्योंकि यूथ वालंटियर ही पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं। इस मौके गुरिंदर ग्रेवाल, गुरचरण सिंह, अवतार सिंह, विक्रम कुमार, साहिब सिंह, प्रेम अग्रवाल मौजूद थे।