कबड्डी कप 4 5 मार्च को
संगरूर|सोशल यूथस्पोर्ट्स क्लब दिड़बा द्वारा चेयरमैन करन घुमाण कैनेडा प्रधान गुरमेल सिंह की अगुवाई में 2 दिवसीय 43वां शहीद बचन सिंह यादगारी अंतरराष्ट्रीय कबड्डी कप 4 5 मार्च को दिड़बा स्टेडियम में करवाया जा रहा है। करन घुमाण ने बताया कि पहले दिन 80 किलो वर्ग के मुकाबले करवाए जाएंगे। विजेता टीम को डेढ़ लाख उपविजेता को एक लाख का इनाम दिया जाएगा। 4 को लोक गायक रणजीत बावा 5 को बब्बू मान खुले अखाड़े से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।