पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्व. गुरचंद सिंह गंढूआं को दी श्रद्धांजलि

स्व. गुरचंद सिंह गंढूआं को दी श्रद्धांजलि

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवगंढूआं के गुरुद्वारा नौंवी पातशाही में स्व. गुरचंद सिंह गंढूआं वेलफेयर ट्रस्ट दिड़बा ने पत्रकार रणजीत सिंह शीतल के पिता स्व. गुरचंद सिंह गंढूआं की चौथी बरसी मनाई। श्री खंड पाठ साहिब जी के भोग के बाद जत्थेदार गुरप्रीत सिंह लख्मीरवाला डायरेक्टर मार्कफेड पंजाब की अगुवाई में धार्मिक समागम का आयोजन किया गया।

इस मौके डा. सतवंत सिंह मोही पूर्व सदस्य लोक सेवा कमीशन पंजाब मुख्य मेहमान थे। संत बाबा गुरजंट सिंह मंडवी वालों ने दीवान सजाकर संगत को निहाल किया। उन्होंने संगत को नशों अन्य सामाजिक कुरीतियों से दूर रहकर सिखी से जुड़ने का आह्वान किया अपने अभिभावकों का अधिक से अधिक सम्मान करने की प्रेरणा दी।

इस दौरान समाज सेवक डा. मघर सिंह सेवामुक्त एसएमओ, मनजीत सिंह बराड़ डीएसपी दिड़बा, तरनदीप कौर एसआई पंजाब पुलिस, हरदेव सिंह रोगला सदस्य एसजीपीसी नीरू अरोड़ा प्रिंसिपल आदर्श स्कूल गंढूआं को सम्मानित किया गया। मंच का संचालन लेक्चरर हरसंत सिंह रोडेवाल ने किया। इस मौके पर राज सिंह झाड़ों, परमिंदर सिंह गंढूआं, पवित्र सिंह, जीत सिंह, डा. महिंदर सिंह, रूलदू सिंह, बिक्कर सिंह, भरपूर सिंह, कृष्ण सिंह और नायब सिंह आदि मौजूद थे।

एसआई तरनदीप कौर को सम्मानित करते हुए आयोजक।

खबरें और भी हैं...