पानी की निकासी होने से लोगों में रोष
पानी की निकासी होने से लोगों में रोष
भास्कर न्यूज | दुनेरा
प्रधानमंत्रीग्रामसड़क योजना के तहत दुखनियाली से फंगोता तक बनाई गई सड़क मेंे पानी की निकासी का कोई उचित प्रबंध किए जाने से गांववासियों में रोष है। गांववासी किशोरी लाल, आशा रानी, स्वर्ण सिंह, सुनीता कुमारी लखवीर सिंह ने बताया कि दुखनियाली से फंगाेता को जाने वाली सड़क की काफी खस्ताहालत हो चुकी थी, जिस कारण कई बार हादसे भी हुए हैं। लोगांे के बार-बार प्रदर्शन करने के बाद विभाग की ओर से सड़क का निर्माण करवाया गया, लेिकन सड़क पर आने वाले पानी की निकासी का कोई प्रबंध नहीं किया गया। इसके चलते अब पानी बीच सड़क पर ही खड़ा रहता है और लोगांे को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगांे ने संबंधित विभाग से मांग की है कि पानी की निकासी के लिए नालियां बनाई जाएं, ताकि सड़क किनारे पानी जमा हो।