पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले में 25 से मनाया जाएगा स्वच्छ भारत सप्ताह: डीसी

जिले में 25 से मनाया जाएगा स्वच्छ भारत सप्ताह: डीसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहगढ़ साहिब। पीएमनरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई स्वच्छ भारत मुहिम के तहत जिले में 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छ भारत सप्ताह मनाया जाएगा। तैयारियों को लेकर डीसी अरुण सेखड़ी ने अफसरों के साथ मीटिंग की। डीसी ने अफसरों को निर्देश देते हुए कहा कि सप्ताह के दौरान नगर कौंसिल अफसर शहर के वाॅर्डों में, गांव पंचायतें गांवों में सभी लोगों को अपने घरों के इर्दगिर्द सफाई रखने के साथ दूसरे जन स्थानों पर भी सफाई रखने के लिए प्रेरित करें। ताकि बीमारियों से बचा जा सके। उन्होंने बताया कि मुहिम के तहत लोगों को घरों के पखानों, गंदे पानी की निकासी, पशुओं के रहने वाले स्थान, गलियां, सड़कें, पीने के पानी के साधनों, ड्रेन, जमा पानी को हटाएं जाने के साथ सफाई किए जाने के साथ साथ दूसरे सफाई रखने वाले ढंगों की भी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जो वाॅर्ड या गांव सबसे अधिक साफ सुथरा होगा उन्हें सम्मानित किया जाएगा और मुहिम के तहत सहयोग करने वाले वाॅलंटियरों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा।