- Hindi News
- पाक शिरोमणि कमेटी की बुलाई सिख कॉन्फ्रेंस गलत: मक्कड़
पाक शिरोमणि कमेटी की बुलाई सिख कॉन्फ्रेंस गलत: मक्कड़
भास्कर न्यूज| फतेहगढ़ साहिब
पाकिस्तानशिरोमणिकमेटी की ओर से नानकशाही कैलेंडर को लेकर बुलाई सिख कॉन्फ्रेंस गैर संवैधानिक है। श्री अकाल तख्त साहिब सिखों की सर्वोच्च संस्था है और सिख कॉन्फ्रेंस बुलाए जाने का अधिकार सिर्फ श्री अकाल तख्त साहिब को है। यह बात एसजीपीसी के अध्यक्ष जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ ने बाबा बंदा सिंह बहादुर इंजीनियरिंग काॅलेज में पत्रकारों से कही।
जत्थेदार अवतार इंजीनियरिंग काॅलेज के ज्ञानी दित्त सिंह ऑडिटोरियम में पंथ र| जत्थेदार गुरचरण सिंह टोहड़ा के जन्मदिवस के मौके पर आयोजित समागम में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि पाक शिरोमणि कमेटी को नानकशाही कैलेंडर में सुधार करने का कोई अधिकार नहीं है। जबकि इसमें सुधार करने का अधिकार श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदारों को है क्योंकि यह कैलेंडर उन्होंने ही जारी किया था। उन्होंने ग्रीस और अन्य देशों में सिखों और गुरुद्वारों पर हुए हमलों की निंदा की और कहा कि मामला गंभीर है आैर मामले को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिलने के लिए समय मांगा है। ताकि दूसरे देशों में गुरुद्वारों और वहां रह रहे सिखों की सुरक्षा यकीनी हो सके। कश्मीर में बाढ़ के दौरान जिन सिख परिवारों की छत तक नष्ट हो चुकी है उनके रहने के लिए एसजीपीसी उन्हें शैल्टर देगी। ताकि सर्दी और बर्फ के मौसम में उनका बचाव किया जा सके।