पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीसस स्कूल में एनएसएस विंग बना

जीसस स्कूल में एनएसएस विंग बना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहगढ़ साहिब। चारोंओर सफाई रखने और अधिक से अधिक पौधे लगाने से ही वातावरण को साफ स्वच्छ रखा जा सकता है। यह बात जीसस जेवियर्स स्कूल के चेयरमैन जाय कुट्टी ने स्कूल में नए स्थापित एनएसएस विंग द्वारा पौधे लगाने की मुहिम की शुरुआत करते हुए कही। उन्होंने बताया कि नव गठित एनएसएस विंग में स्कूल के 100 स्टूडेंट्स को शामिल किया गया है जो स्कूल में सफाई रखने के अलावा अपने अपने घरों के इर्दगिर्द भी सफाई रखने के लिए दूसरों को प्रेरित करेंगे। एनएसएस विंग के वाॅलंटियर गांवों में कैंप लगाकर लोगों को सफाई और पौधे लगाने के लिए जागरूक करेंगे। यहां स्कूल के वाइस चेयरमैन साबू डेनियल, प्रिंसिपल लीजू साबू और एनएसएस इंचार्ज रणवीर सिंह मौजूद रहे।