- Hindi News
- एमजी कॉलेज में रिसेप्शन सेंटर का इनॉग्रेशन
एमजी कॉलेज में रिसेप्शन सेंटर का इनॉग्रेशन
फतेहगढ़ साहिब। मातागुजरी कॉलेज में एसजीपीसी अध्यक्ष जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ ने काॅलेज में नए बने रिसेप्शन सेंटर का उद्घाटन किया और दूसरे निर्माण कामों का शिलान्यास किया। जत्थेदार मक्कड़ ने बताया कि काॅलेज में टीचर्स की सुविधा के लिए लगभग 2 करोड़ की लागत से बनने वाले 12 फ्लैटों का निर्माण काम आगामी 6 महीने में पूरा कर लिया जाएगा। 95 लाख की लागत से बनने वाले गेस्ट हाउस और एक प्रिंसिपल रेजिडेंस का निर्माण काम भी 6 महीने में पूरा कर लिया जाएगा। काॅलेज ट्रस्ट सचिव रंजीत सिंह लिबड़ा, काॅलेज प्रिंसिपल डाॅ. जितेन्द्र सिंह सिद्धू, यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डाॅ. गुरमोहन सिंह वालिया, एक्सईएन मनप्रीत सिंह, इंजीनियरिंग काॅलेज के प्रिंसिपल डाॅ. गुरचरण सिंह लांबा, प्रिंसिपल आरएस बाजवा, हेड ग्रंथी भाई हरपाल सिंह, काॅमर्स महकमे के मुखी प्रो. विक्रम जीत सिंह मौजूद रहे।