- Hindi News
- मांगों को लेकर एमजी कॉलेज के स्टूडेंट्स ने की हड़ताल
मांगों को लेकर एमजी कॉलेज के स्टूडेंट्स ने की हड़ताल
मातागुजरीकाॅलेज के स्टूडेंट्स अपनी मांगों और काॅलेज में चल रही अव्यवस्था को लेकर हड़ताल पर रहे। तविन्द्र सिंह, गुरिन्दर सिंह अन्य ने कहा कि कॉलेज में इंटरनेट सुविधा के लिए फीस तो ली जाती है, पर इंटरनेट अक्सर बंद रहता है। गाड़ियों की पार्किंग फीस लिए जाने के बावजूद भी तो पार्किंग की उचित व्यवस्था है और ही सुरक्षा की। इसके अलावा लेक्चर शार्ट होने पर भारी जुर्माना लगाया जाता है और कई महकमे में तो पीने के पानी का उचित प्रबंध भी नहीं है। उन्हांेने कॉलेज प्रशासन से मांगों को पूरा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर मांगों को पूरा नहीं किया गया तो हड़ताल करेंगे। वहीं, काॅलेज प्रिंसिपल डाॅ. जितेन्द्र सिंह सिद्धू ने बताया कि स्टूडेंट्स को पेश रही मुश्किलों को लेकर वह उनसे मिल रहे हैं।