50 यूनिट खूनदान किया
50 यूनिट खूनदान किया
फतेहगढ़ साहिब। गांवसलेमपुर में संत बाबा राम सिंह जी गंडूआ वालों के चल रहे धार्मिक दीवानों के साथ खूनदान कैंप लगाया गया। सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब के ब्लड बैंक की टीम को संगत ने 50 यूनिट खूनदान किया। आंखों की जांच के कैंप में 250 मरीजों की आंखों की जांच की गई। यहां लंगर की सेवा भी दी गई। यहां जिला परिषद चेयरमैन बलजीत सिंह भुट्टा, सुरेन्द्र सिंह, सीरा खान, बलकार सिंह, गुरप्रीत सिंह, जसप्रीत सिंह, जगप्रीत सिंह, जगमीत सिंह, हरचंद सिंह, डाॅ. कुलदीप सिंह, धन्ना सिंह और जगसीर खान मौजूद रहे।