मिलिंग का शैलरों ने किया बायकाट
भास्कर न्यूज| फतेहगढ़ साहिब
एफसीआईनेचावल में नमी की मात्रा 15 से घटाकर 14 फीसदी एक्सपेक्ट करने का ऐलान किया है, जिसके विरोध में जिला राइस मिलर्स ने धान की मिलिंग और स्टोरेज करने के बायकाट करने का ऐलान किया है। यह फैसला फतेहगढ़ साहिब में जिला राइस मिलर्स एसोसिएशन ने मीटिंग में लिया। जबकि धान की सरकारी खरीद 1 अक्टूबर से शुरू होने को है।
जिला अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह संधू ने कहा कि सरकार की उक्त नीति के विरोध में जिले का कोई भी राइस मिल मालिक मौजूदा साल में धान की स्टोरेज अपने शैलर में नहीं करेगा। क्योंकि 14 फीसदी नमी का चावल सरकारी मापदंड के अनुसार तैयार किया जाना कतई संभव नहीं। उन्होंने बताया कि सरकार ने धान की खरीद में नमी की मात्रा 17 फीसदी तय की है, पर मंडी में आने वाले धान में नमी की मात्रा 17 फीसदी से 20 फीसदी तक होती है। सर्दी के मौसम में धान को सुखाने के बावजूद भी उसके तैयार चावलों में 14 फीसदी तक नमी लाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। पंजाब राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश प्रेस सचिव निकेश जिंदल ने कहा कि जिला एसोसिएशन के इस फैसले की काॅपी जिला फूड एंड सप्लाई कंट्रोलर फतेहगढ़ साहिब को भेजी जाएगी। यहां लखवीर सिंह, संजीव जिंदल, नरेंदर कुमार, रोशन लाल, दरबारा सिंह, सुधीर अरोड़ा, विनोद गुप्ता, सतीश कुमार और देव राज शर्मा मौजूद रहे।
फतेहगढ़ साहिब में राइस मिल मालिकों की मीटिंग में शामिल जिला अध्यक्ष अन्य।