पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माहिरों के लेक्चर में स्टूडेंट्स ने जानी नई तकनीक

माहिरों के लेक्चर में स्टूडेंट्स ने जानी नई तकनीक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला |मोदी कॉलेजमें चल रही विशेष भाषण लड़ी में अलग-अलग महकमों ने अपने विषय के माहिर विद्वानों के लेक्चर कराए। कंप्यूटर साइंस महकमे ने पीयू के कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट के डॉ. धर्मवीर शर्मा का \\\'प्वाइंटर्स इन सी\\\' विषय पर लेक्चर कराए। प्रिंसिपल डॉ. खुशविंदर कुमार ने कहा कि कंप्यूटर सिर्फ टाइप करने के काम नहीं आता बल्कि इससे बहुत कुछ क्रिएटिव किया जा सकता है। डॉ. धर्मवीर ने कहा कि कंप्यूटर साइंस के स्टूडेंट्स में प्रोग्रामिंग स्किल्स सीखने की खास इच्छा होनी चाहिए, तभी इस क्षेत्र में मुकाम पाया जा सकता है। कॉलेज के बायो-इंफरमेटिक्स डिपार्टमेंट ने \\\'प्रोटीन संरचना और कार्यों के बारे में नवीन अंतरदृष्टि\\\' विषय पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब वर्ल्ड यूनिवर्सिटी फतेहगढ़ साहिब से पहुंचे डाॅ. पुष्पिंदर कुमार शर्मा का विशेष लेक्चर करवाया। डॉ. पुष्पिंदर ने कहा कि ये विषय आज वर्ल्ड लेवल पर विचार किया जाने वाला अहम विषय है। उन्होंने टीचिंग के आधुनिक ढंगों द्वारा नई जानकारी दी। इस लेक्चर में गगनदीप कौर, सुनिंदा, अनुराधा वर्मा आदि मौजूद रहे। कॉलेज के मैथेमेटिक्स डिपार्टमेंट ने \\\'एब्सट्रैक्ट अलजेबरा\\\' विषय पर लेक्चर करवाया। डॉ. अमृत सिंह विर्क ने विशेष लेक्चर देते हुए नई जानकारी को बहुत ही दिलचस्प ढंग से स्टूडेंट्स के सामने पेश किया।

मोदी कॉलेज में मुख्य मेहमान को सम्मानित करते प्रिंसिपल डॉ. खुशविंदर कुमार।