पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 2 घंटे तक अफसरों को बनाया बंधक

2 घंटे तक अफसरों को बनाया बंधक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज |फतेहगढ़ साहिब

मांगोंकेलिए सोमवार को आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन ने जिला एडमिनिस्ट्रेटिव काॅम्प्लेक्स में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी डीसी एसएसपी के आफिस जाने वाले मेन गेटपर बैठ गए। उसके बाद उन्होंने नारेबाजी शुरू की। वर्कर्स के दो घंटे तक मेन गेट पर बैठने से मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी काॅम्प्लेक्स में कैद होकर रह गए।

यूनियन जिला अध्यक्ष हरजीत कौर पंजोला ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी मुलाजिमों की मांगों की अनदेखी कर रही है। अधिकारी आंगनबाड़ी वर्कर्स से बैठक भी नही करते और ही उनकी मुश्किलों को सुनते है। उनसे दूसरे काम भी जबरी कराए जाते हैं। केंद्र सरकार के जारी निर्देश प्रशासन लागू नहीं करता। सरकार से मांग की कि वर्कर्स से अतिरिक्त काम कराने के लिए संबंधित महकमे से लेटर जारी कर उस काम का बनता मानदेय तय हो।

उन्होंने चेतावनी दी अगर मांगों को पूरा नहीं किया गया तो संघर्ष तेज होगा। मांगपत्र डीसी के नाम पर एसडीएम पूजा स्याल को सौंपा गया। यहां गुरमीत कौर जिला सचिव, बलविन्द्र कौर, परमजीत सिंह, कमलजीत कौर, चरणजीत कौर, गुरमेल कौर, सुनीता, नरेन्द्रपाल कौर मौजूद रहीं।

एडमिनिस्ट्रेटिव काॅम्प्लेक्स का गेट जाम कर प्रदर्शन करती आंगनबाड़ी वर्कर्स।