सेवा करने से हो सकता है इंसान का कल्याण
फतेहगढ़ साहिब। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में सोमवार को सरहिंद के शिव दवाला मंदिर दशहरा ग्राउंड में श्री राम कथा शुरू हो गई। कथा आरंभ करने के लिए पूजा करने की रस्म समाज सेवी लेख राल वर्मा परिवार ने अदा की। कर्णपुर से पहुंचे आचार्य गोपाल मोहन भारद्वाज ने कहा कि परमपिता परमेश्वर के अनेकों नाम कई रूप हैं। प्रभु की अपने हर भक्त पर दया दृष्टि रहती है। इसलिए हर भक्त को प्रभु में आस्था रखनी चाहिए। सिर्फ धार्मिक ख्यालों से नहीं बल्कि धर्म के रास्ते पर चल और लोगों की सेवा करने से इंसान का कल्याण हो सकता है। उन्होंने कहा कि प्रभु सभी के मनों में हैं। यदि मन साफ रहेगा तो सामाजिक कुरीतियों और गलत ख्यालों से बचा जा सकता है। आचोर्य गोपाल मोहन भारद्वाज ने कहा कि इंसान अगर अपने मन पर काबू पाकर सच्ची निष्ठा से भगवान की भक्ति करे तो उसे अवश्य भगवान मिल सकते हैं। जरूरत है तो सिर्फ अपने मन को शुद्ध रखने की। मंदिर कमेटी के मैनेजर एडवोकेट नरेन्द्र शर्मा ने बताया कि यह कथा हर रोज शाम तीन बजे से सात बजे तक होगी।
कथा समाप्ति के बाद संगत के लिए लंगर लगाया गया। यहां मोहन जीत पटवारी, एडवोकेट एनके पुरी, राकेश शर्मा, पुजारी कैलाश व्यास सुरेंद्र शर्मा मौजूद रहे।
सरहिंद में श्री राम कथा करते हुए गोपाल मोहन भारद्वाज श्रद्धालु।
सरहिंद में श्री राम कथा के दौरान मौजूद श्रद्धालु।