- Hindi News
- पूर्व पार्षद मंगा समर्थकों समेत शिअद में हुए शामिल
पूर्व पार्षद मंगा समर्थकों समेत शिअद में हुए शामिल
फतेहगढ़ साहिब। पूर्वपार्षद अजीत कुमार मंगा अपने समर्थकों समेत शिअद में शामिल हो गए। इस मौके पर शिअद के जिला ऑब्जर्वर संता सिंह उम्मैदपुरी हलका इंचार्ज दीदार सिंह भट्टी ने कहा कि शिअद ने हमेशा ही अपने वर्करों को सम्मान दिया है। अजीत मंगा ने पार्टी पदाधिकारियों को भरोसा दिया कि जो भी ड्यूटी उन्हें दी जाएगी उसे वह पूरी निष्ठा से निभाएंगे। इस मौके पर कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष गुरविंद्र सिंह भट्टी, सिकंदर सिंह, शरणजीत सिंह रजवाड़ा, त्रिलोक सिंह बाजवा, जसपाल सिंह आदि मौजूद थे।
शिअद में शामिल पूर्व पार्षद को सम्मानित करते हुए।