शिअद भी लड़ेगा नगर निगम कौंसिल चुनाव
फतेहगढ़ साहिब। शिरोमणिअकाली दल अमृतसर भी पंजाब की सभी कॉर्पोरेशनों और कौंसिलों पर चुनाव लडे़गा। इसको लेकर पार्टी की बैठक पार्टी के हेड ऑफिस में हुई। बैठक के बाद पार्टी अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान ने बताया कि पार्टी सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारेगी और उन्हीं को टिकट देगी जो साफ छवि के होंगे। ताकि जीत के बाद सभी कॉर्पोरेशनों कौंसिलों में लोगों को साफ सुथरा, भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन दिया जा सके। उन्होंने बताया कि चुनावों को लेकर सभी जिलों के पदाधिकारियों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं और सभी वर्ग धर्मों के लोगों को साथ मिलाया जाएगा। इस मौके पर ध्यान सिंह मंड, जसवंत सिंह मान, बाबा अमरजीत सिंह, प्रोफेसर मोहिंद्र पाल सिंह, रंजीत सिंह चीमा, रणदेव सिंह देवी, इकबाल सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।