पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 10 से 13 फरवरी तक होंगे नामांकन

10 से 13 फरवरी तक होंगे नामांकन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहगढ़ साहिब। डीसीकमलदीप सिंह संघा ने बताया कि जिले की तीन नगर कौंसिल एक नगर पंचायत के चुनावों को लेकर चुनाव आयोग की ओर से 10 फरवरी को की जाने वाली अधिसूचना के मद्देनजर अग्रिम कार्यक्रम के तहत नामाकंन पत्र संबंधित एसडीएम कार्यालय में भरे जाएंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार नामाकंन पत्र 10 फरवरी से 13 फरवरी तक सुबह 11 बजे से तीन बजे दाखिल किए जा सकेंगे। डीसी ने बताया कि 14 फरवरी को नामाकंन पत्रों की जांच होगी और 16 तक वापस लिए जा सकेंगे। 16 फरवरी को ही चुनाव चिन्ह अलाट किए जाएंगे और चुनाव के लिए वोट 25 फरवरी को डाले जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने पर रिजल्ट उसी दिन घोषित होगा।

डीसी ने बताया कि सरहिंद फतेहगढ़ साहिब नगर कौंसिल के लिए रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम पूजा सयाल होंगी, बसी के लिए सुखदेव सिंह माहल, मंडी गोबिंदगढ़ के लिए एसडीएम अमलोह एनएस बराड़ और खमाणों नगर पंचायत चुनावों के लिए एसडीएम अरीना दुग्गल होंगी।

डीसी कमलदीप सिंह संघा।