एसडीएम का कांग्रेसियों ने फूंका पुतला
एमएलए की बदसलूकी के खिलाफ सौंपा मांगपत्र
भास्कर न्यूज| फतेहगढ़ साहिब
नगरकौंसिलमें सोमवार की मीटिंग के दौरान एसडीएम और एमएलए की बीच हुई कहा सुनी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। एमएलए कुलजीत सिंह नागरा के समर्थकों ने जिला मुख्यालय पर रोष प्रदर्शन कर एसडीएम पूजा सयाल का पुतला फूंका। कांग्रेस की मीटिंग में मौजूद एमएलए की प|ी मनदीप कौर नागरा, सुभाष सूद, गुरप्रीत सिंह लाली, रुपिंदर सिंह हैप्पी ने कहा कि एसडीएम का रवैया हमेशा ही उनके विरोध में रहा है।
कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि सिटी में कब्जों को हटाए जाने को लेकर हुई मीटिंग में एमएलए नागरा से ऐसी कोई बात नहीं की जो किसी को आहत करे। वह तो सिर्फ सिटी के लोगों के साथ कब्जे हटाने की आड़ में हो रही धक्केशाही का विरोध कर रहे थे। वहीं, सीनियर अकाली लीडर सुरेश शर्मा ने भी कहा कि सिटी के लोगों के साथ धक्केशाही सहन नहीं होगी। यहां बलविंदर सिंह मावी, पूर्व कौंसिल प्रेसिडेंट चरणजीव शर्मा, भूपेंदर सिंह, गुरशरण बिट्टू, अमृतपाल सिंह नीटू, राजेंदर सिंह, गुलशन राय बॉबी और हरियाणा राम मौजूद रहे।
जांचके बाद कार्रवाई होगी: डीसी
डीसीअरुण सेखड़ी ने बताया कि सोमवार को कौंसिल में हुई मीटिंग में एमएलए की ओर से एसडीएम पूजा सयाल द्वारा कहे अपशब्दों की शिकायत मिली है। इसकी वह जांच करा रहे हैं। जांच के बाद ही बनती कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा जाएगा।
यह है मामला
कब्जेहटाए जाने को लेकर प्रशासक की ओर से नगर कौंसिल दफ्तर में सोमवार को मीटिंग बुलाई गई थी। इस दौरान एमएलए नागरा ने कौंसिल की ओर से की जा रही धक्केशाही का विरोध किया था। मीटिंग में एसडीएम ने एमएलए को अनदेखा कर किया था। जिसके बाद प्रशासक और एमएलए दोनों ने ही एक दूसरे पर अपशब्द बोले जाने के आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत डीसी अरुण सेखड़ी से की।
एमएलए नागरा के खिलाफ डीसी को मांगपत्र देती शिअद महिला विंग की प्रेसिडेंट अन्य।
जिला मुख्यालय पर एसडीएम पूजा सयाल का पुतला फूंकते कांग्रेसी वर्कर।
पूर्व डिप्टी स्पीकर ने की निंदा
पूर्वडिप्टी स्पीकर बीरदेवेंद्र सिंह ने एमएलए नागरा और एसडीएम सयाल में हुई तकरार की निंदा की। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अफसरों को भी चुने हुए प्रतिनिधियों से शिष्टाचार से पेश आना चाहिए और चुने हुए प्रतिनिधियों को भी मर्यादा में रहना चाहिए।