आशा वर्करों ने सरकार का पुतला फूंका
भास्कर न्यूज| फतेहगढ़ साहिब
आशावर्करयूनियन ने मांगों के लिए फतेहगढ़ साहिब में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ज्योति स्वरूप चौक पर कुछ समय के लिए जाम लगाया। साथ ही पुतला फूंका, जिसके चलते ट्रैफिक प्रभावित हुआ। यूनियन प्रदेश अध्यक्षा किरणदीप कौर पंजोला ने कहा कि केंद्र के सेहतमंत्री का आशा वर्करों के प्रति रवैया दिया बयान सही नहीं है। जिसके चलते उन्हें रेगुलर ग्रेड नहीं मिल सका।
प्रदर्शन उस समय तक जारी रहेंगे जब तक सेहतमंत्री बयान वापस नहीं लेते। सरकार से मांग करते की कि उनका भत्ता फिक्स किया जाए, हाजरी यकीनी बना रेगुलर ग्रेड देना, ट्रेंड दाई की योग्यता रखने वाली आशा फेसिलेटर्स को पहल के आधार पर रखा जाए, मोबाइल वर्दी भत्ता, बस यात्रा निशुल्क बीमा की सुविधा मिले। यहां हरप्रीत कौर, अमरनाथ, मनदीप कौर, चरणजीत कौर, परमजीत कौर, कुलवीर कौर, हरप्रीत कौर मौजूद रहे।
मंगलवार को रोष प्रदर्शन करतीं आशा वर्कर यूनियन की मेंबर।