डीसी को दिया मांगपत्र
डीसी को दिया मांगपत्र
फतेहगढ़ साहिब| जिलामनरेगा मुलाजिम यूनियन का मांगों के लिए प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यूनियन अध्यक्ष रीना आचार्य ने बताया कि यूनियन ने ब्लाक स्तर के बाद डीसी को मांगपत्र दिया था। पर तो प्रशासन और सरकार ने उनकी सुध ली। महंगाई के दौर में जो वेतन दिया जा रहा है वह इतना कम है कि उसमें गुजारा संभव नहीं है। उनको किसी भी महीने समय पर वेतन नहीं मिलता। उन्होंने एलान किया कि मांगे पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा। यहां सिमरन, स्वर्ण सिंह, गुरविन्द्र सिंह, लखविन्दर सिंह, हरप्रीत कौर, राजवंत कौर अमनदीप सिंह मौजूद रहे।