वोटिंग के दौरान सही हो वोटर लिस्ट:सीईओ
पटियाला। केंद्रीयचुनाव कमीशन ने आदेश दिए हैं कि मतदान के दौरान वोटर सूची पूरी तरह से दुरूस्त होनी चाहिए जिससे किसी भी वोटर को मतदान करते समय किसी प्रकार की परेशानी हो।
मुख्य चुनाव कमीशन वीके सिंह ने आज मिनी सेक्रेटेरिएट में आठ जिलों पटियाला, संगरूर, बरनाला, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, मुक्तसर, रूपनगर एसएएस नगर के चुनाव रजिस्ट्रेशन अफसरों, असिस्टेंट चुनाव रजिस्ट्रेशन अफसरों और अतिरिक्त चुनाव रजिस्ट्रेशन अफसरों के ट्रेनिंग प्रोग्राम के दौरान दी। नेशनल लेवल के ट्रेनिंग प्रोग्राम के बाद डिविजनल लेबल के प्रोग्रामों में अफसरों को मतदाता सूची को दुरूस्त करने की जानकारी दी जा रही है।