440 स्टूडेंटस ने बनाया मॉडल
फतेहगढ़ साहिब |नेशनल इंस्पायरअवाॅर्ड के तहत पंजाब में हुए स्टेट लेबल मॉडल मुकाबलों में जीसस सेवियर्स स्कूल खमाणों ने नेशनल लेबल मुकाबलों में जगह बनाई है। स्कूल चेयरमैन जाय कुट्टी ने बताया कि स्टेट लेबल मुकाबलों में पंजाब के 440 स्कूलों के स्टूडेंट्स ने विभिन्न सब्जेक्ट्स पर माॅडल पेश किए थे। मॉडल को नवनीत कौर और प्रिया ने बनाया है। स्कूल का माॅडल 6 से 8 अक्टूबर तक प्रगति मैदान दिल्ली में होने वाली नेशनल लेबल के एग्जीबिशन में शामिल होगा। प्रिंसिपल प्रमोद जोसफ और जीसस स्कूल की प्रिंसिपल लीजू साबू ने स्टूडेंट्स और टीचर्स को बधाई दी।