श्रद्धा से मनाई अस्सू माह की संक्रांति
फतेहगढ़ साहिब |अस्सू माहकी संक्रांति श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई। श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब और गुरुद्वारा श्री ज्योति स्वरूप साहिब के पवित्र सरोवरों में स्नान कर माथा टेका और गुरु घर की खुशियां हासिल की। लायन क्लब आमखास बाग सरहिंद द्वारा गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में लगाए खूनदान कैंप में एसजीपीसी मेंबर करनैल सिंह पंजोली, मनदीप कौर नागरा और अमरजीत सिंह ने कहा कि खूनदान से कीमती जान बचाई जा सकती है। पूर्व कौंसिल प्रेसिडेंट शेर सिंह ने बताया कि कैंप में ब्लड बैंक चंडीगढ़ की टीम ने 70 यूनिट खून जमा किया।