स्वयं घोषणा पत्र स्वीकार करेें: डीसी
फतेहगढ़ साहिब| डीसीअरुण सेखड़ी ने सरकारी और शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों को निर्देश दिए कि जिन सरकारी सेवाओं के लिए एफिडेविट देने की जरूरत नहीं है, ऐसे में सिर्फ स्वयं घोषणाा पत्र ही स्वीकार किए जाएं। जिससे कि सेवा लेने वालों पर आर्थिक बोझ पड़े। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता की ओर से शिकायत देने पर, असलहा का लाइसेंस बनाने पर, वाहन की खरीद आदि पर एफिडेविट जरूरी है पर कई ऐसी सेवाएं हैं जिनमें स्वयं घोषण पत्र ही काफी है। मुख्य तौर पर नया राशन कार्ड बनाना और उसमें नाम ठीक कराना, बिजली का कनेक्शन, मेडिकल बिलों के क्लेम, लड़कियों को भारत सरकार की स्कीम अधीन स्कॉलरशिप लेते समय, सरकारी नौकरी ज्वाइन करते समय के अलावा कई दूसरी सेवाएं भी शामिल हैं।