- Hindi News
- अस्पताल में भी कर्मजीत ने जारी रखी भूख हड़ताल
अस्पताल में भी कर्मजीत ने जारी रखी भूख हड़ताल
भास्कर न्यूज| फतेहगढ़ साहिब
भ्रष्टाचारकेखिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे कर्मजीत सिंह की सेहत जांच के बाद बुधवार को पुलिस ने जबरदस्ती अस्पताल में एडमिट करा दिया था। ट्रीटमेंट को लेकर जबरदस्ती किए जाने के विरोध के चलते कर्मजीत प्रशासन और पुलिस के गले की फांस बनता दिखाई दे रहा है। सोमवार से भूख हड़ताल पर बैठे कर्मजीत ने बताया कि बेशक प्रशासन ने उसके साथ जबरदस्ती कर रही है।
अगर अस्पताल में उसे दवा देने या ग्लूकोज लगाने की कोशिश की गई तो वह कुछ भी कर सकता है। उसने कहा कि उसे या उसके परिजनों पर पुलिस या प्रशासन दबाव बनाती है तो उसके कुछ कर लेने के लिए प्रशासन और पंजाब सरकार जिम्मेदार होगी। कर्मजीत ने बताया कि वह तो अस्पताल के मुलाजिमों से पानी तक मांग कर नहीं पीता क्योंकि डर है कि पानी में कुछ मिलाया गया हो। वह पानी भी अपने समर्थकों से लेता है।
बिगड़रही है कर्मजीत की हालत: सिविलअस्पताल के इमरजेंसी में मौजूद डाॅ. संदीप सिंह ने कहा कि कई दिनों से कुछ भी ठोस आहार लेने के चलते कर्मजीत की हालत बिगड़ रही है। दिन में की जांच के दौरान उसका ब्लड भी बढ़ रहा है जो चिंताजनक है। यह भी बताया कि अगर कर्मजीत का तुरंत ट्रीटमेंट नहीं होता है तो उसकी हालत और बिगड़ सकती है।
अस्पताल में एडमिट कर्मजीत।