- Hindi News
- मनरेगा वर्करों ने मांगों को लेकर भूख हड़ताल शुरू की
मनरेगा वर्करों ने मांगों को लेकर भूख हड़ताल शुरू की
भास्कर न्यूज |फतेहगढ़ साहिब
जिलाप्रबंधकीयकॉॅम्प्लेक्स के आगे अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे मनरेगा वर्करों ने अब भूख हड़ताल शुरू कर दी है। वीरवार को 24 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठने वालों में सिमरनजीत कौर, परमिंदर सिंह और रविंदर सिंह थे। यूनियन की प्रेसिडेंट रीना आचार्य ने बताया कि मनरेगा वर्कर सोमवार से लगातार रोष प्रदर्शन कर रहे हैं, पर किसी भी सरकारी अफसर ने उनकी बात नहीं सुनी। उन्होंने कहा कि उनकी मांगों को जायज ठहराते हुए सीपीआई एटक के जनरल सचिव कामरेड अमरनाथ, पंजाब प्रदेश मुस्लिम वेलफेयर, दर्जा चार मुलाजिम यूनियन, पंचायत सचिव यूनियन ने अपना समर्थन देने का एलान किया है। यह भी कहा कि 19 सितंबर को उक्त जत्थेबंदियों के समर्थन के साथ रोड शो भी फतेहगढ़ साहिब में निकाला जाएगा। 22 सितंबर को मोहाली में स्टेट यूनियन की ओर से भी प्रदर्शन किया जाएगा। यहां लखविंदर सिंह, हरप्रीत कौर, परमिंदर सिंह, अभय सिंह, मंजीत सिंह मौजूद रहे।
फतेहगढ़ साहिब में भूख हड़ताल पर बैठे मनरेगा वर्कर।